कई गांवों के लोगों ने थाना घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

गोइलकेरा : छात्रा एलिस बरजो हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर निकला जुलूस गोइलकेरा : छात्रा एलिस बरजो की हुई हत्या को लेकर बुधवार को शांति सभा के बैनर तले जुलूस निकाला गया. हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी व फांसी की सजा की मांग को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे विभिन्न गांवों के […]
विज्ञापन
गोइलकेरा : छात्रा एलिस बरजो हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर निकला जुलूस
गोइलकेरा : छात्रा एलिस बरजो की हुई हत्या को लेकर बुधवार को शांति सभा के बैनर तले जुलूस निकाला गया. हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी व फांसी की सजा की मांग को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जुलूस निकाला.
हत्यारों को फांसी दो, आम सभा जिंदाबाद व शांति सभा जिंदाबाद के नारों के साथ जुलूस विभिन्न गली-मोहल्लों से घूमते हुए थाना गेट तक पहुंचा. यहां घंटे भर थाने को घेर कर रखा गया. घेराव में एक प्रतिनिधिमंडल थाना के अंदर घुसा, जहां थाना प्रभारी पतरस नाग, बीडीओ सुशील कुमार राय की मौजूदगी में वार्ता की गयी.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अब भी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाये. क्षेत्र में अमन-शांति बहाल की जाये. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय है. उसमें उन्होंने ग्रामीणों से मदद करने की अपील की.शांति सभा की ओर से कृष्णा जामुदा के नेतृत्व में हाट बाजार में शांति सभा का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




