झामुमो की बैठक में मचेगा घमसान

Published at :27 Oct 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो की बैठक में मचेगा घमसान

गालूडीह : पंचायत चुनाव को लेकर गालूडीह समीक्षा लॉज में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक 28 अक्तूबर को होगी. इस बैठक में घमासान मचेगा. झामुमो प्रखंड कमेटी का कहना है कि इस बैठक में एक हॉप पैंट वाले कथित झामुमो नेता की क्लास होगी. उसके खिलाफ पार्टी के जिला पदाधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे, तो पंचायत […]

विज्ञापन
गालूडीह : पंचायत चुनाव को लेकर गालूडीह समीक्षा लॉज में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक 28 अक्तूबर को होगी. इस बैठक में घमासान मचेगा. झामुमो प्रखंड कमेटी का कहना है कि इस बैठक में एक हॉप पैंट वाले कथित झामुमो नेता की क्लास होगी.
उसके खिलाफ पार्टी के जिला पदाधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे, तो पंचायत चुनाव में इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा. बैठक की तैयारी में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा और प्रखंड सचिव रतन महतो जुटे हैं. बताया गया कि इस बैठक में गालूडीह जोन की सात पंचायत बाघुडि़या, बड़ाकुर्शी, जोड़सा, उलदा, महुलिया, हेंदलजुड़ी, बनकांटी के पंचायत कमेटी अध्यक्ष, सचिव और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन, जिला सचिव लालटू महतो भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुखिया, पंसस और जिला परिषद सीट के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नामों पर आम सहमति बनायी जायेगी.बैठक को सफल बनाने के लिए प्रखंड कमेटी तैयारी में जुटी है. बैठक में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola