अन्नपूर्णा हुई जग पाला, तुम ही आदि सुन्दरी बाला

Published at :21 Oct 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
अन्नपूर्णा हुई जग पाला, तुम ही आदि सुन्दरी बाला

पंडालों में उमड़ने लगी भीड़ गालूडीह : गालूडीह के महुलिया सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, आंचलिक कमेटी और बराज कॉलोनी कमेटी के पूजा पंडालों में महासप्तमी पूजा के दिन से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. आज दोपहर तक महाष्टमी की पूजा हुई है. पूजा कराने के लिए महिलाएं पूजा की थाली लेकर पंडाल में पहुंची थी. […]

विज्ञापन
पंडालों में उमड़ने लगी भीड़
गालूडीह : गालूडीह के महुलिया सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, आंचलिक कमेटी और बराज कॉलोनी कमेटी के पूजा पंडालों में महासप्तमी पूजा के दिन से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. आज दोपहर तक महाष्टमी की पूजा हुई है. पूजा कराने के लिए महिलाएं पूजा की थाली लेकर पंडाल में पहुंची थी. शाम में पंडालों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. जोड़सा और हेंदलजुड़ी के पंडालों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है. बुधवार से ज्यादा भीड़ उमड़ेगी.
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के गांवों में भी मां दुर्गा की सादगी पूर्ण पूजी जा रही है. बाघुडि़या पंचायत के नरसिंहपुर में पूजा पंडाल बनाकर श्रद्धा भक्ति से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. यहां बंगाल-झारखंड सीमावर्ती गांवों के भक्त पूजा कराने आते हैं.
1760 से पायरागुड़ी की ऐतिहासिक पूजा भी इस बार सादगी से हो रही है. भूमिज राजा के वंशज बासंती प्रसाद सिंह आज से उपवास पर हैं. यहां आस पास के गांव की महिलाएं पूजा कराने पहुंच रही है. छोलागोड़ा में भी मां दुर्गा सादगी पूर्ण पूजी जा रही है. महासप्तमी पूजा कराने के लिए भक्तों की पूजा पंडाल में भीड़ उमड़ी. बड़बिल स्थित रंकिणी पहाड़ पर सादगीपूर्ण मां दुर्गा पूजी जा रही हैं.
चाकुलिया : चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूम धाम से की जा रही है. मंगलवार को सप्तमी की पूजा की गयी. पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बेंद, चालुनिया, जोड़ाम स्थित पहाड़ी पर बना शिवराम आश्रम तुलसीबनी में भव्य पंडाल निर्माण कर और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर मां की पूजा की जा रही है. पूजा करने के लिए पंड़ालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.
बहरागोड़ा में सज गये हैं पूजा पंडाल
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में विभिन्न कमेटियों द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. सभी पंडाल सज गये हैं. मंगलवार को सप्तमी पूजा की गयी. पूजा कराने के लिए पंडालों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. खंडामौदा में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित कर पूजा की जा रही है. वहीं चौरंगी, जगन्नाथपुर, बहरागोड़ा बाजार में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. सप्तमी के दिन पंडालों में भीड़ उमड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola