जख्मी हाथी की सुरक्षा में जुटा वन विभाग, एसीएफ पहुंचे

चाकुलिया : चाकुलिया के माचाडीहा के पास हुई दो हाथियों की लड़ाई में जख्मी हाथी कालियाम के पास वाले जंगल में शरण लिए हुए है. उसके शरीर से खून बह रहा है और वह चलने में लाचार है. वन विभाग उसकी सुरक्षा में जुटा हुआ है. गुरुवार को विभाग के एसीएफ अरविंद कुमार गुप्ता पहुंचे […]
चाकुलिया : चाकुलिया के माचाडीहा के पास हुई दो हाथियों की लड़ाई में जख्मी हाथी कालियाम के पास वाले जंगल में शरण लिए हुए है. उसके शरीर से खून बह रहा है और वह चलने में लाचार है. वन विभाग उसकी सुरक्षा में जुटा हुआ है. गुरुवार को विभाग के एसीएफ अरविंद कुमार गुप्ता पहुंचे और करीब से जख्मी हाथी को देखा.
उन्होंने वनपाल जगन्नाथ कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. हाथी के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लगी है. एसीएफ श्री गुप्ता और वनपाल की उपस्थिति में ग्रामीण जख्मी हाथी को जंगल से निकालने की कोशिश में जुटा है. जख्म से बेहाल हाथी की स्थिति यह है कि ग्रामीण उसकी पूंछ भी पकड़ ले रहे हैं. इस दौरान हाथी शांत रह रहा है.
किसी पर हमला नहीं कर रहा है. वन पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ हाथी को जंगल से निकालने का काफी प्रयास किया, परंतु हाथी झाड़ियों के बीच से टस से मस नहीं हो रहा है. हाथी के शरीर से खून बह रहा है. जंगल में कई जगहों पर खून के धब्बे देखे गये.
जख्म में मिट्टी लगा रहा हाथी
बुरी तरह जख्मी हाथी अपना इलाज खुद ही कर रहा है. हाथी ने अपने शरीर के जख्मों पर मिट्टी लगा रखा है. जहां से खून बह रहा है, वहां पर अपनी सूढ़ से मिट्टी उठा कर लगा रहा है. उसकी पीठ तथा कान के पास कई गहरे जख्म है.
दोनों हाथी समीप ही हैं
जख्मी हाथी जिस जंगल में है, आसपास ही हाथियों का दल है. जिसमें वह नर हाथी है, जिसने इसे जख्मी किया था. इसी से इस हाथी पर खतरा बरकरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










