75 लाख के दो कुकून बैंक बेकार पड़े

Published at :17 Jul 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
75 लाख के दो कुकून बैंक बेकार पड़े

घाटशिला : घाटशिला के चुनूडीह और लालडीह में लगभग 75 लाख की लागत से निर्मित कुकून (तसर की गोटी) रखने लिए निर्मित दो बैंक (भवन) बेकार पड़े हुए हैं. दोनों भवन झाड़ियों से घिरते जा रहे हैं. इन दोनों भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग के तहत हुआ है. भवन निर्माण विभाग ने अभी तक […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के चुनूडीह और लालडीह में लगभग 75 लाख की लागत से निर्मित कुकून (तसर की गोटी) रखने लिए निर्मित दो बैंक (भवन) बेकार पड़े हुए हैं. दोनों भवन झाड़ियों से घिरते जा रहे हैं. इन दोनों भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग के तहत हुआ है. भवन निर्माण विभाग ने अभी तक इन भवनों को तसर उद्योग विभाग को हैंड ओवर नहीं किया है. यहां के चुनूडीह में 39.50 लाख तथा लालडीह में करीब 35 लाख की लागत से कुकून बैंक बनाये गये हैं.
इन भवनों का उपयोग तसर उद्योग विभाग द्वारा कुकून (तसर की गोटी) रखने में प्रयोग करना है. किसानों से तसर की गोटी (कुकून) की खरीदी कर सरकारी स्तर पर यहां रखने के लिए दोनों बैंक बने हैं. परंतु इनका प्रयोग नहीं हो रहा है. इस मसले पर तसर उद्योग विभाग के परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण विभाग ने अभी तक दोनों भवनों को हैंड ओवर
नहीं किया है.
धालभूमगढ़: महुलीशोल आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा
धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ के महुलीशोल पंचायत के खांडबंदा आंगनबाड़ी केंद्र गुरुवार बंद रहा. आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे और सेविका अंगुरबाला पटनायक नहीं आयी थीं. प्रभारी सीडीपीओ स्वेता भारती ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा. जबाव नहीं मिला तो एक दिन का वेतन काटा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola