घाटशिला ब्लैक आउट

Published at :08 Jul 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला ब्लैक आउट

बिजली संकट : गोलमुरी स्थित डीवीसी ग्रिड में आयी खराबी घाटशिला : गोलमुरी में दामोदर वैली कॉपोरेशन के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मंगलवार की रात को अचानक आयी खराबी से घाटशिला समेत अन्य जगहों पर बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. इससे घाटशिला समेत अन्य जगहों पर ब्लैक आउट की स्थिति है. […]

विज्ञापन
बिजली संकट : गोलमुरी स्थित डीवीसी ग्रिड में आयी खराबी
घाटशिला : गोलमुरी में दामोदर वैली कॉपोरेशन के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मंगलवार की रात को अचानक आयी खराबी से घाटशिला समेत अन्य जगहों पर बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. इससे घाटशिला समेत अन्य जगहों पर ब्लैक आउट की स्थिति है. विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए खड़गपुर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही.
इधर विद्युत आपूर्ति ठप होने से आइसीसी कारखाना में उत्पादन प्रभावित हुआ है. जेएसइबी के एसडीओ कुणाल किशोर ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए डीवीसी खड़गपुर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली मुसाबनी के डीवीसी उपकेंद्र तक पहुंची है. अब डीवीसी जेएसइबी को कितनी बिजली देगा यह जानकारी ली जा रही है.
एसडीओ के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल करने पर डीवीसी के कार्यपालक अभियंता से बात की जा रही है. विदित हो कि मऊभंडार के आइसीसी कारखाना में विद्युत आपूर्ति ठप है. इससे कारखाना में उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है. मगर पुष्टि आइसीसी के पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं.
तीसरे दिन भी व्यवस्था चरमरायी: पिछले तीन दिन से घाटशिला में विद्युत व्यवस्था चरमरायी हुई है. विदित हो कि दो दिन पूर्व वज्रपात से जेएसइबी के मुसाबनी शक्ति उपकेंद्र में खराबी आयी. सोमवार को भी वज्रपात से व्यवस्था चरमरायी और घाटशिला फीडर में रात भर बिजली की आपूर्ति ठप रही. तीसरे दिन मंगलवार को गोलमुरी डीवीसी के शक्ति उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा समेत अन्य जगहों पर विद्युत आपूर्ति ठप है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत मरीज भी विद्युत आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं.
मंगलवार रात में अचानक गोलमुरी डीवीसी ग्रिड फेल हो गया था, इस कारण डीवीसी से आपूर्ति घाटशिला और मुसाबनी में बिजली आपूर्ति बंद हो गयी. विभाग की टीम रात में लगी हुई है, देर रात बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है.
रामजनम सिंह, अधीक्षण अभियंता, जमशेदपुर सर्किल, जेएसइबी.
मुसाबनी : मुसाबनी के तीन मंदिरों में 65 लाख के आभूषण और नगदी की चोरी के मामले में पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस सक्रियता से इस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस ने कौवाली थाना क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लेकर चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है. मंदिरों में हुई चोरी के मामले में शीतला मंदिर के कोषाध्यक्ष के गांधी के बयान पर थाना में कांड संख्या 29/15, भादवि की धारा 461, 379 के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस मामले के अनुसंधानकर्ता सअनि शमीम अहमद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola