बीडीओ आवास से लोहे के पटरे की चोरी

Published at :06 Jul 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ आवास से लोहे के पटरे की चोरी

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के आवासीय कॉलोनी खंडहरनुमा आवासों चोरों ने ईंट, एंगल तथा छत के चदरें की चोरी की है. अब बिचौलिया भी हाथ साफ करने लगे हैं. प्रखंड कार्यालय की मरम्मत कार्य करने वाले बिचौलिया बीडीओ के पुराने आवास नंबर ओ वन के गेट से लोहे की पटरी चुरा कर प्रखंड कार्यालय के […]

विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के आवासीय कॉलोनी खंडहरनुमा आवासों चोरों ने ईंट, एंगल तथा छत के चदरें की चोरी की है. अब बिचौलिया भी हाथ साफ करने लगे हैं. प्रखंड कार्यालय की मरम्मत कार्य करने वाले बिचौलिया बीडीओ के पुराने आवास नंबर ओ वन के गेट से लोहे की पटरी चुरा कर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट में लगा रहे हैं.
रविवार को गेट की पटरी उखाड़ते कई लोगों को देखा गया. आवास के लोहे का गेट काट कर पूर्व में ही चोर ले जा चुके थे. रविवार को बिचौलिया ने मजदूरों द्वारा गेट की लोहे की पटरी को उखड़वाया गया. बिचौलिया द्वारा लोहे के पटरी का प्रयोग प्रखंड कार्यालय में गेट में गाय, बकरी तथा जानवरों को प्रवेश के लिए रोकने के लिए बनाये जाने वाले जाली में किया जायेगा.
इस संबंध में बीडीओ मुजाहिद अंसारी ने कहा कि यह गलत है. बीडीओ ने कहा 3,48,900 रुपये की लागत से प्रखंड कार्यालय की मरम्मत की जा रही है. प्रवेश द्वार पर भारी वाहनों के प्रवेश के लिए लोहे की पटरियों को दोनों तरफ देकर ढलाई के लिए पुराने गेट की पटरी को उखाड़ा गया है. उन्होंने कहा कि जाली निर्माण के लिए प्राक्कलित राशि कम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola