इंटर की सीटें बढ़ी, नामांकन आज से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में इंटर कला में नामांकन को लेकर 10वीं पास विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह से परेशान थे, क्योंकि स्वीकृत 640 सीटों पर नामांकन हो चुका था. कॉलेज में सीट बढ़ाने के लिए छात्र एकता मंच और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था. पहल नहीं होने पर आंदोलन करने […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में इंटर कला में नामांकन को लेकर 10वीं पास विद्यार्थी पिछले एक सप्ताह से परेशान थे, क्योंकि स्वीकृत 640 सीटों पर नामांकन हो चुका था.
कॉलेज में सीट बढ़ाने के लिए छात्र एकता मंच और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था. पहल नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी. विधायक कुणाल षाड़ंगी सीट बढ़ाने की पहल की. वे 22 जून को जैक के चेयरमैन आनंद भूषण से मिले और सीट बढ़ाने की मांग की. कॉलेज में 1024 सीट करने का आदेश निर्गत किया गया. मंगलवार को कॉलेज ने नोटिस जारी कर कहा कि 24 जून से इंटर कला में नामांकन लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




