दहेज प्रताड़ना का शिकायतवाद दर्ज

Published at :27 Sep 2013 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना का शिकायतवाद दर्ज

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नसीरूद्दीन की अदालत में गुरुवार को सोनाखून की डोली सिंह ने कमल सिंह, बसंती सिंह, शंकर सिंह, जखन सिंह और सुनील के खिलाफ भादवि की धारा 498 (ए) और 323 और 34 के तहत शिकायतवाद दर्ज करायी है. दर्ज शिकायतवाद में डोली ने कहा कि उसका पति […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नसीरूद्दीन की अदालत में गुरुवार को सोनाखून की डोली सिंह ने कमल सिंह, बसंती सिंह, शंकर सिंह, जखन सिंह और सुनील के खिलाफ भादवि की धारा 498 () और 323 और 34 के तहत शिकायतवाद दर्ज करायी है.

दर्ज शिकायतवाद में डोली ने कहा कि उसका पति कमल सिंह दूसरी शादी करने के लिए उसके साथ मारपीट करता है और उसे ससुराल से निकाल दिया है.

उसने कहा कि शादी के समय कमल सिंह को 10 हजार नगद और आभूषण दिये गये थे, परंतु शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था. इसके बाद उसे दहेज और दूसरी शादी करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना लगा. इस संबंध में शिकायतवाद दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola