समीकरण बिगाड़ेगा बदहाल एनएच

Published at :26 Sep 2013 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
समीकरण बिगाड़ेगा बदहाल एनएच

बहरागोड़ा : बद से बदतर हो चुका एनएच 33 और 6 आने वाले चुनावों में राजनीतिक समीकरणों को तार–तार कर देगा, क्योंकि एनएच की जजर्रता पूर्वी सिंहभूम जिला की सबसे ज्वलंत समस्या बनी है. यह समस्या किसी खास व्यक्ति विशेष या जाति विशेष की नहीं है, वरन यह समस्या आम जनता की है. इस समस्या […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बद से बदतर हो चुका एनएच 33 और 6 आने वाले चुनावों में राजनीतिक समीकरणों को तारतार कर देगा, क्योंकि एनएच की जजर्रता पूर्वी सिंहभूम जिला की सबसे ज्वलंत समस्या बनी है.

यह समस्या किसी खास व्यक्ति विशेष या जाति विशेष की नहीं है, वरन यह समस्या आम जनता की है. इस समस्या ने जन मानस को झकझोर कर रख दिया है. हर जुबां पर चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है. हर किसी के जेहन में जजर्र एनएच से खौफ है और जनता इसका हिसाब आने वाले चुनावों में चुकायेगी.

खास कर बहरागोड़ा तथा घाटशिला विस में तो जजर्र एनएच का राजनीतिक समीकरण पर प्रभाव छोड़ना तय माना जा रहा है. एनएच की जजर्रता से उठे दर्द की दवा तलाशने में किसी ने भी ईमानदारी से रुचि नहीं ली है. अलबत्ता, कई दलों ने एनएच की मरम्मत की मांग को लेकर एनएच जाम करने का नाटक जरूर किया है. जनता इसे समझती है और वक्त आने पर जवाब देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola