माओवादियों ने कहा पन्ना मजदूरों का केस वापस लो

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकुरा गांव के पास माओवादियों द्वारा बैनर और पोस्टर लगाया गया है. स्कूल केपास लगे बैनर व कैनाल पर साटे गये पोस्टर में लाल रंग से निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी अंकित है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बैनर तथा पोस्टर को जब्त कर लिया. जानकारी मिली है […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकुरा गांव के पास माओवादियों द्वारा बैनर और पोस्टर लगाया गया है. स्कूल केपास लगे बैनर व कैनाल पर साटे गये पोस्टर में लाल रंग से निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी अंकित है.
सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बैनर तथा पोस्टर को जब्त कर लिया. जानकारी मिली है कि यहां 24-25 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने पोस्टर साटा है. टांगे गये बैनर में 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पार्टी का स्थापना दिवस गांव–गांव में मनाने की बात लिखी गयी है.
वहीं साटे गये पोस्टर में पन्ना खुदाई के मजदूरों पर किये गये मुकदमों को वापस लेने की मांग रखी गयी है. पन्ना खुदाई से संबंधित जब्त बाइक तथा साइकिलों को भी छोड़ने की मांग पोस्टरों में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










