झामुमो ने कुर्सी को पहनाया माला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह गुरुवार को तीन घंटे विलंब से कार्यालय पहुंचे. झामुमो कार्याकर्ताओं ने केंद्रीय सदस्य गोपन परिहारी, जिप सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष सुनाराम हांसदा के नेतृत्व में कार्यालय पहुंच कर गांधी गिरी दिखाते हुए उनका स्वागत माला पहना कर किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे घंटों […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह गुरुवार को तीन घंटे विलंब से कार्यालय पहुंचे. झामुमो कार्याकर्ताओं ने केंद्रीय सदस्य गोपन परिहारी, जिप सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष सुनाराम हांसदा के नेतृत्व में कार्यालय पहुंच कर गांधी गिरी दिखाते हुए उनका स्वागत माला पहना कर किया.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे घंटों कार्यालय के बाहर उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे. पदाधिकारी सरकारी नियम के अनुसार सुबह 10 बजे के बदले दोपहर 1.10 बजे कार्यालय पहुंचे. पदाधिकारी रोजाना जमशेदपुर से आना जाना करते है.
इस कारण वे समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं. इससे ग्रामीणों को कोई काम करवाने में काफी परेशानी होती है. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पदाधिकारी अक्सर अपने कार्यालय में नहीं रहते है. अपने मन मुताबिक आना जाना करते है. श्री सिंह जब कार्यालय पहुंचे, तो झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोक कर उनका स्वागत माला पहना कर किया. कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़ कर उनसेकहा कि सर आप आये इसके लिए धन्यवाद. कार्यकर्ताओं ने जब उनसे पूछा कि आप मुख्यालय में रहते है या आना जाना करते हैं.
इस सवाल पर श्री सिंह चुप रहे. मौके पर प्रदीप मल्लिक, मिन्हाज अख्तर, बापी राय, चुनाराम सोरेन, प्रदीप गिरी, सुकलाल हांसदा, विशाल बारीक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




