चाकुलिया में पहाड़ पूजा का आगाज 23 से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

राजन सिंह चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड पहाड़ पूजा के लिए विख्यात रहा है. हर साल यहां पहाड़ पूजा का सिलिसिला चलता है. अच्छी वर्षा और धान की फसल के लिए कई जगहों पर पहाड़ की पूजा होती है. पहाड़ पूजा में झारखंड, ओड़िशा और बंगाल के श्रद्धालु भाग लेते हैं.इस साल 23 जून को सातनाला […]
विज्ञापन
राजन सिंह
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड पहाड़ पूजा के लिए विख्यात रहा है. हर साल यहां पहाड़ पूजा का सिलिसिला चलता है. अच्छी वर्षा और धान की फसल के लिए कई जगहों पर पहाड़ की पूजा होती है. पहाड़ पूजा में झारखंड, ओड़िशा और बंगाल के श्रद्धालु भाग लेते हैं.इस साल 23 जून को सातनाला पहाड़ पूजा से प्रखंड में पहाड़ पूजा का आगाज होगा. फिर एक माह तक पहाड़ पूजा का दौर चलेगा.
सातनाला पहाड़ पूजा. पहाड़ पूजा की शुरूआत भातकुंडा पंचायत स्थित सातनाला पहाड़ पूजा के साथ की जाती है. 23 जून से सातनाला पहाड़ पूजा धूमधाम से होगी. इसकी तैयारी में कमेटी के लोग जुटे हुए हैं.
कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा चार जुलाई को. बंगाल सीमा से सटे प्रखंड की चालुनिया पंचायत जयनगर में कान्हाईश्वर पहाड़. चाकुलिया से करीब 16 किमी उत्तर में है यह पहाड़. इस पहाड़ की पूजा यहां की विख्यात पूजा है. तीन राज्यों के भक्त यहां उमड़ते हैं. प्रखंड के 14 मौजा के ग्रामीण इस पूजा को वर्षो से आयोजित करते आ रहे हैं. आषाढ़ माह के तीसरे शनिवार को यह पूजा आयोजित होती है. आगामी चार जुलाई को कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा होगी.
सात जुलाई को गोटाशिला पहाड़ पूजा. प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत में है गोटाशिला पहाड़. इस पहाड़ की पूजा आगामी सात जुलाई को होगी. यहां पहाड़ के नीचे शिव का मंदिर है. मंदिर में पूजा होती है. अब मंदिर तक जाने के लिए सड़क बन गयी है. इससे भक्तों को सुविधा होगी.
खोड़ी पहाड़ पूजा 11 को
प्रखंड के रेंगपहाड़ी के पास आगामी 11 जुलाई को खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा आयोजित होगी. यहां भी हर साल 13 मौजा के ग्रामीण पूजा आयोजित करते हैं. इसके अलावे और भी कई पहाड़ों की पूजा होती है. घोटीडुबा पहाड़ पूजा के साथ पहाड़ पूजा का सिलसिला समाप्त हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




