सव्रे सूची में नाम जोड़ने के लिए बीडीओ को घेरा

Published at :17 Jun 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सव्रे सूची में नाम जोड़ने के लिए बीडीओ को घेरा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के झाड़बेड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को सव्रे सूची में नाम अंकित करने के लिए बीडीओ कुंदन कुमार का घेराव किया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सव्रे सूची में कोई गड़बड़ी नहीं होगी. निश्चित रूप से गरीबों को लाभ मिलेगा. सव्रे सूची में सभी का नाम जुड़ेगा. बीडीओ […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के झाड़बेड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को सव्रे सूची में नाम अंकित करने के लिए बीडीओ कुंदन कुमार का घेराव किया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सव्रे सूची में कोई गड़बड़ी नहीं होगी. निश्चित रूप से गरीबों को लाभ मिलेगा.
सव्रे सूची में सभी का नाम जुड़ेगा. बीडीओ ने कहा कि गांव में पेयजल की समस्या है. इस पर पहल की जायेगी. अभी प्रखंड में कुआं निर्माण कराने की कोई योजना नहीं है. मौके पर बुढ़न मुमरू, विराम मार्डी, नंदलाल मुमरू, संजीव मार्डी, किशन मुमरू ने कहा कि झाड़बेड़ा में 160 परिवार हैं.
लेकिन सव्रे सूची में 40 परिवारों के नाम जुड़े हैं. उन्हें अंत्योदय का लाभ नहीं मिलता है. कई ऐसे लोग हैं, जो गरीब हैं. उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है. इस मौके पर सीओ सत्यवीर रजक, उप प्रमुख जगदीश भकत, जोबा मुमरू, सकरो सोरेन, माही हांसदा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola