पीएचसी की अवैतनिक महिला कर्मी की मौत

घाटशिला : घाटशिला के काड़ाडुबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी स्व सुंदरी बेरा की 35 वर्षीय पुत्री काजल बेरा की मौत 23-24 सितंबर की रात में इलाज के दौरान हो गयी. काजल बेरा काडाडुबा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मां के निधन के बाद अवैतनिक सफाई कर्मी के रूप में काम करती थी, […]
घाटशिला : घाटशिला के काड़ाडुबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी स्व सुंदरी बेरा की 35 वर्षीय पुत्री काजल बेरा की मौत 23-24 सितंबर की रात में इलाज के दौरान हो गयी.
काजल बेरा काडाडुबा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मां के निधन के बाद अवैतनिक सफाई कर्मी के रूप में काम करती थी, परंतु पिछले कई दिनों से केंद्र में उससे काम कराने पर रोक लगाया गया था. उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भरती कराया गया था, परंतु उसने रात में दम तोड़ दिया.
काड़ाडुबा पंचायत की मुखिया माही हांसदा, फुलई हांसदा, झामुमो नेता दिलीप मन्ना ने बताया कि उसे इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया था. यहां से चिकित्सक ने उसकी स्थिति गंभीर देकर एमजीएम रेफर कर दिया था, परंतु इलाज के दौरान उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










