अधिकारियों व ग्रामीणों से पूछताछ

Published at :25 Sep 2013 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों व ग्रामीणों से पूछताछ

शाह एवं स्वाती कंपनी में प्रदूषण जांच करने पहुंची विस की टीम पोटका : पोटका प्रखंड के शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड तथा स्वाती उद्योग प्रा लिमिटेड कंपनी में प्रदूषण की जांच करने के लिए मंगलवार को झारखंड विधानसभा पर्यावरण नियंत्रण समिति की एक टीम खापरसाई और जुड़ी पहुंची. यह जांच टीम पोटका के पूर्व […]

विज्ञापन

शाह एवं स्वाती कंपनी में प्रदूषण जांच करने पहुंची विस की टीम

पोटका : पोटका प्रखंड के शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड तथा स्वाती उद्योग प्रा लिमिटेड कंपनी में प्रदूषण की जांच करने के लिए मंगलवार को झारखंड विधानसभा पर्यावरण नियंत्रण समिति की एक टीम खापरसाई और जुड़ी पहुंची.

यह जांच टीम पोटका के पूर्व विधायक अमूल्यो सरदार के शिकायत के पश्चात पर्यावरण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष विष्णु भैया के निर्देश पर पहुंची थी, जिसका नेतृत्व झारखंड विधानसभा के उपसचिव एसके झा कर रहे थे.

टीम ने कंपनी का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से पूछताछ के साथसाथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की. ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाने का आरोप भी लगाया. वहीं टीम के अधिकारियों ने शाह कंपनी के अधिकारी एसपी मिश्र, अरविंद नायक एवं एके मित्र से बिंदुवार पूछताछ की. शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड में पूछताछ के पश्चात टीम जब स्वाती उद्योग प्रा लिमिटेड कंपनी पहुंची, तो कोई अधिकारी नहीं मिले.

कंपनी को जांच टीम के अधिकारियों ने रिपोर्ट के लिए जमशेदपुर तलब किया. उपसचिव एसके झा ने कहा कि अध्यक्ष के निर्देश पर किये जा रहे जांच की रिपोर्ट सौंप दी जायेगी. इस दौरान मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी आरएन चौधरी के अलावा झामुमो के पूर्व विधायक अमूल्यो सरदार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola