आइसीसी : एक घंटे की आर्थिक नाकेबंदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : आइसीसी के मजदूरों को 32 माह से लंबित पे रिवीजन की राशि भुगतान और अस्थायी मजदूरों को स्थायीकरण की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह सात बजे झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी और झामुमो नेता जगदीश भकत के नेतृत्व में एक घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की. इससे आइसीसी कंपनी […]
विज्ञापन
घाटशिला : आइसीसी के मजदूरों को 32 माह से लंबित पे रिवीजन की राशि भुगतान और अस्थायी मजदूरों को स्थायीकरण की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह सात बजे झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी और झामुमो नेता जगदीश भकत के नेतृत्व में एक घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की. इससे आइसीसी कंपनी का गेट जाम हो गया.
गेट जाम के कारण कारखाना में मजदूर प्रवेश नहीं कर पाये. आर्थिक नाकेबंदी के बाद झाकॉमयू ने गेट सभा की. आर्थिक नाकेबंदी का मजदूरों ने भी समर्थन किया.
आइसीसी करे पीआरपी का भुगतान : देवी. आइसीसी में कार्यरत पदाधिकारियों को तो प्रबंधन ने पीआरपी की राशि का भुगतान कर दिया, लेकिन मजदूरों को 32 माह बाद भी पीआरपी की राशि का भुगतान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि एक घंटे की आर्थिक नाकेबंदी से प्रबंधन के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार को संदेश देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर 12 जून तक पीआरपी की राशि का भुगतान नहीं हुआ तथा अस्थायी मजदूरों की स्थायीकरण नहीं की गयी, तो झाकॉमयू विरोध करेगा. इन मांगों को लेकर उग्र आंदोलन चलाया जायेगा.
सुरदा, केंदाडीह और राखा कब खुलेगा. श्री मुखर्जी ने कहा कि आइसीसी प्रबंधन बताये कि बंद पड़ी सुरदा, केंदाडीह और राखा माइंस खदान कब खुलेगा. आर्थिक नाकेबंदी और गेट सभा में रामदास हांसदा, बाघराय मार्डी, आशीष माझी, अमर माझी, मुनिब शर्मा, छोटू जाना, धनंजय माझी, सुप्रीयो समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




