समस्याओं से जूझ रहे हैं वीरगोड़ा के सबर

Published at :02 Jun 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं से जूझ रहे हैं वीरगोड़ा के सबर

डुमरिया : मरिया प्रखंड की आस्ताकवाली पंचायत के चिंगड़ा गांव के वीरगोड़ा सबर टोला में आठ सबर परिवार रहते हैं. यहां के सबर समस्याओं से जूझ रहे हैं. सबरों को पेंशन नहीं मिलती है. राजा सबर, गायर सबर, पुटरू सबर, दिया सबर, नाड़ू सबर, घासिया सबर, जाड़गोर सबर, मोहन सबर ने बताया कि टोला में […]

विज्ञापन
डुमरिया : मरिया प्रखंड की आस्ताकवाली पंचायत के चिंगड़ा गांव के वीरगोड़ा सबर टोला में आठ सबर परिवार रहते हैं. यहां के सबर समस्याओं से जूझ रहे हैं. सबरों को पेंशन नहीं मिलती है. राजा सबर, गायर सबर, पुटरू सबर, दिया सबर, नाड़ू सबर, घासिया सबर, जाड़गोर सबर, मोहन सबर ने बताया कि टोला में मात्र एक चापाकल है.
उक्त चापाकल से पानी कम निकलता है. सबरों ने बताया कि इस टोला में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी कभी नहीं आते हैं. बीमार होने पर वे निजी खर्च पर प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराते हैं. पंचायत सेवक भी टोला में सबरों का हाल जानने नहीं आते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola