दारीसाई में 14 परिवार के बीच बंटा चावल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के दारासाई सबर बस्ती के सबरों की बदहाली का समाचार प्रभात खबर में लगातार प्रकाशित होने का असर साफ तौर पर झलक रहा है. ऐसा असर हुआ कि सरकारी जन वितरण व्यवस्था में एक चमत्कार हुआ. शनिवार को इस बस्ती में सबरों की चौखट पर जन वितरण की दुकान खुल गयी. […]
विज्ञापन
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के दारासाई सबर बस्ती के सबरों की बदहाली का समाचार प्रभात खबर में लगातार प्रकाशित होने का असर साफ तौर पर झलक रहा है. ऐसा असर हुआ कि सरकारी जन वितरण व्यवस्था में एक चमत्कार हुआ. शनिवार को इस बस्ती में सबरों की चौखट पर जन वितरण की दुकान खुल गयी.
ऐसा पहली बार हुआ. पंचायत के बासंती प्रसाद सिंह, वार्ड मेंबर संध्या रानी, ग्राम प्रधान उमा पदो सिंह की उपस्थिति में 14 सबर परिवार को अंत्योदय मद के 35 किलो प्रति परिवार के हिसाब से चावल दिया गया.
चावल के लिए जाते थे चार किमी दूर
इस बस्ती के सबर प्रति माह 35 किलो चावल लाने के लिए चार किमी दूर आमचुड़िया में डीलर की दुकान जाया करते थे. सबर चावल लाने के लिए भाड़े का टेंपो लेकर जाते थे. इसमें उन्हें खासी रकम खर्च करनी पड़ती थी. परेशानी भी उठानी पड़ती थी. बस्ती में चावल मिलने से सबरों ने खुशी का इजहार किया और कहा कि समय और पैसा दोनों की बचत हुई.
यहां की मोगली सबर, कन्हाई सबर, रमेश सबर, बुधू सबर, शिव चरण सबर, लखी सबर, दिनेश सबर, बुधू सबर, शुरू सबर, सनातन सबर, पशुपति सबर, दशरथ सबर को चावल दिया गया.
टेंपो पर चावल लेकर पहुंचा डीलर
आमचुड़िया का डीलर अजीत महतो एक टेंपो पर चावल तथा बटखरा और तराजू लेकर सबर बस्ती पहुंचा. बस्ती में तराजू पर तौल कर 14 सबर परिवार को 35 किलो के हिसाब से माह मई के अंत्योदय का चावल दिया गया.
सभी को मिले चावल
‘‘सबर बस्ती में आकर सबरों के बीच अंत्योदय मद के चावल का वितरण करना प्रशासन का सराहनीय कदम है. सभी सबर बस्तियों में इसी तर्ज पर चावल बंटे
बासंती प्रसाद सिंह, मुखिया
सभी प्रखंडों मं बंटेगा चावल
‘‘घाटशिला अनुमंडल के सभी प्रखंडों की सभी सबर बस्तियों में इसी तर्ज पर सबरों के चावल और राशन का सामान बंटेगा
गिरिजा शंकर प्रसाद, अनुमंडलाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




