धालभूमगढ़ में महिला मजदूर की मौत

धालभूमगढ़ : जड़शोल गांव के टोला बाघाशोल की रहने वाली महिला मजदूर जासमी किस्कू की मौत सोमवार को हो गयी. मृतका के पति रामू किस्कू और वार्ड सदस्य अनिता किस्कू ने बताया कि जासमी केके उद्योग में काम करती थी. जनवरी 2013 से उसकी तबीयत खराब थी. धालभूमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल […]
धालभूमगढ़ : जड़शोल गांव के टोला बाघाशोल की रहने वाली महिला मजदूर जासमी किस्कू की मौत सोमवार को हो गयी. मृतका के पति रामू किस्कू और वार्ड सदस्य अनिता किस्कू ने बताया कि जासमी केके उद्योग में काम करती थी.
जनवरी 2013 से उसकी तबीयत खराब थी. धालभूमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा था. शारीरिक अवस्था खराब होने के कारण वह चल फिर नहीं सकती थी.
उसे सांस में लेने में दिक्कत होती थी. उसे भूख लगती थी, परंतु खाने में रुचि नहीं लेती थी. मालिक पर दबाव बनाने से चिकित्सा के लिए एक बार दुर्गा नर्सिग होम बारीपादा इलाज के लिए ले जाया गया था.
इसके बाद जमशेदपुर में एक चिकित्सक के पास उसे इलाज के लिए ले जाया गया. उसका इलाज से संबंधित कागजात प्रबंधन अपने पास रखा है. वार्ड सदस्य अनिता किस्कू ने बताया कि बारीपादा में डॉ खोंलवाल ने बताया था कि पत्थर उद्योग के प्रदूषण से प्रभावित होकर जासमी की स्थिति गंभीर हुई है.
विदित हो कि बाघाशोल गांव की महिला मजदूर मुखी किस्कू की भी मौत लगभग चार माह पूर्व हुई थी. परिजनों ने मांग की है कि मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










