एनएच-33 पर मौत बन दौड़ता ट्रेलर

Published at :17 Sep 2013 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच-33 पर मौत बन दौड़ता ट्रेलर

गालूडीह : एनएच 33 पर मौत बन कर ट्रेलर दौड़ता है. अगर आप आगे पीछे हुए, तो मौत निश्चित है. रविवार रात की घटना इस बात को प्रमाणित करता है. जगन्नाथपुर और कापागोड़ा के बीच घाड़मोड़ा पुलिया के ठीक ऊपर रात 9.30 दर्दनाक घटना घटी. एक ट्रेलर लोहे का बड़ा एंगल लाद कर जमशेदपुर से […]

विज्ञापन

गालूडीह : एनएच 33 पर मौत बन कर ट्रेलर दौड़ता है. अगर आप आगे पीछे हुए, तो मौत निश्चित है. रविवार रात की घटना इस बात को प्रमाणित करता है. जगन्नाथपुर और कापागोड़ा के बीच घाड़मोड़ा पुलिया के ठीक ऊपर रात 9.30 दर्दनाक घटना घटी.

एक ट्रेलर लोहे का बड़ा एंगल लाद कर जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा था. ट्रेलर पर जो एंगल लदा था, वह ट्रेलर के ट्रॉली से दोनों तरफ काफी बाहर निकला था. पूरे रोड को घेर कर ट्रेलर रात के अंधेरे में बिना कोई इजाजत के गैर कानूनी तरीके से जा रहा था. विपरित दिशा से रहे एक वैन ट्रेलर पर लदे उसी लोहे के एंगल से टकरा गया. वेन के परखचे उड़ गये. वेन के ऊपर का ढांचा उड़ गया. घटना स्थल पर एक की मौत हो गयी. दूसरा गंभीर से रूप घायल हो गया.

घंटों एनएच जाम रहा. पुलिस पहुंची, तब जाकर जाम मुक्त हुआ. सवाल है कि बेलगाम ट्रेलरों को पूरा रोड घेर कर चलने की इजाजत कौन देता है. ट्रेलर के टोली से बाहर निकले समानों को रात में ले जाना क्या जायज है या फिर जान बूझ कर प्रशासन और पुलिस इस दिशा में कोई ध्यान नहीं देते.

अगर यही हाल रहा, तो आये दिन एनएच पर घटना घटती रहेगी. आम लोगों को जानें जाती रहेगी. मौत बन कर एनएच पर दौड़ते बेलगाम ट्रेलरों पर पुलिसप्रशासन लगाम लगाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola