बड़ामारा में पंप घर ध्वस्त, किसान चिंतित

चाकुलिया : चाकुलिया के बड़ामारा में पलपला खाल पर चेकडैम बनाने वाली ठेका कंपनी की लापरवाही से खाल के किनारे निर्मित उद्वह सिंचाई योजना का पंप घर ध्वस्त हो गया. इसके कारण दर्जनों किसान अपने खेत की सिंचाई से वंचित रह जायेंगे. किसानों में भारी रोष है. गांव के किसान टिनू मांडी, भीम बास्के, माझो […]
चाकुलिया : चाकुलिया के बड़ामारा में पलपला खाल पर चेकडैम बनाने वाली ठेका कंपनी की लापरवाही से खाल के किनारे निर्मित उद्वह सिंचाई योजना का पंप घर ध्वस्त हो गया. इसके कारण दर्जनों किसान अपने खेत की सिंचाई से वंचित रह जायेंगे. किसानों में भारी रोष है.
गांव के किसान टिनू मांडी, भीम बास्के, माझो सोरेन ने बताया कि पंप घर में मशीन है. इससे यहां के किसान सालों भर खेत की सिंचाई कर फसल उपजाते थे. पंप घर के पास ही चेकडैम का निर्माण किया गया.
निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया. चेकडैम का गार्डवाल अधूरा रहने के कारण पानी का बहाव पंप की ओर हुआ और पंप घर ध्वस्त हो गया. किसानों ने कहा कि गार्डवाल का निर्माण करने के लिए संबंधित ठेका कंपनी से कई बार अनुरोध किया गया, परंतु कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया. नतीजतन पंप घर ध्वस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










