गालूडीह: पेंशन देने के नाम पर एनजीओ ने की हजारों की ठगी

Published at :03 Apr 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह: पेंशन देने के नाम पर एनजीओ ने की हजारों की ठगी

उग्र ग्रामीणों ने तीन एजेंटों को घंटों बंधक बना कर रखा, जम कर की पिटाई गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हेंदलजुड़ी में गुरुवार को पटना के संबोधी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन नामक एक एनजीओ द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम योजना के तहत पेंशन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से हजारों की ठगी करने का मामला […]

विज्ञापन
उग्र ग्रामीणों ने तीन एजेंटों को घंटों बंधक बना कर रखा, जम कर की पिटाई
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हेंदलजुड़ी में गुरुवार को पटना के संबोधी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन नामक एक एनजीओ द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम योजना के तहत पेंशन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से हजारों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया.
बिहार के एजेंटों द्वारा ठगी के शिकार उग्र ग्रामीणों ने एनजीओ के तीन एजेंट सुमित कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार और संजय शर्मा को हेंदलजुड़ी में पकड़ा और घंटों बंधक बना कर पिटाई की. बाद में वसूले गये पैसों में से दो हजार रुपये लौटाने और तीनों एजेंटों द्वारा अपना मोबाइल सेट मुखिया दुर्गा चरण मुमरू के पास जमा करने और जिनते पैसे वसूले गये, सभी वापस कर देने का वायदा करते हुए थोड़ा वक्त देने की बात कहने पर मुखिया के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और तीनों को छोड़ा गया. जाते समय नाराज ग्रामीणों ने एजेंटों का बैग भी छिन लिया.
प्रति ग्रामीण से 270 कर वसूले गये हैं
ठगी के शिकार कृष्णा मांझी, अमर कुमार रजक, अनिल गोप, कुंजलता गोप, समर रजक, अमूल्य दास, जानकी गोप आदि अनेक ग्रामीणों है. बनकांटी और हेंदलजुड़ी पंचायत के दो दर्जन गांवों में उक्त एनजीओ ने ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाया है. बनकांटी के तो अधिकांश लोग एनजीओ को पेंशन दिलाने के नाम पर 270 रुपये कर दिये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि फॉर्म का 20 रुपये और खाता खोलने का 250 रुपये कर लिए गये हैं. हेंदलजुड़ी पंचायत के लोगों ने अभी 20 रुपये देकर फॉर्म ही खरीदा था, जबकि बनकांटी पंचायत के लोगों ने 270 रुपये देकर खाता तक खोल दिया है. ग्रामीणों ने कहा गया प्रति माह पेंशन के रूप 500 से 100 रुपये तक मिलेंगे. सभी इसझांसे में आ गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola