हाजत से फरार, गालूडीह से धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : जमशेदपुर के परसुडीह थाना हाजत से फरार आरोपी सुकुमार दत्ता को गालूडीह थाना क्षेत्र के ऊपरडांगा से पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. सुकुमार दत्ता के खिलाफ परसुडीह थाना में आठ फरवरी 15 को कांड संख्या 34/15, भादवि की धारा 461, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सुकुमार दत्ता जमशेदपुर […]
विज्ञापन
गालूडीह : जमशेदपुर के परसुडीह थाना हाजत से फरार आरोपी सुकुमार दत्ता को गालूडीह थाना क्षेत्र के ऊपरडांगा से पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. सुकुमार दत्ता के खिलाफ परसुडीह थाना में आठ फरवरी 15 को कांड संख्या 34/15, भादवि की धारा 461, 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
सुकुमार दत्ता जमशेदपुर के चोर गिरोह के सदस्यों के साथ मिल कर मोबाइल दुकानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस ने उसे पकड़ कर परसुडीह थाना हाजत में रखा था. पुलिस के मुताबिक बाथरूम जाने के बहाने वह हाजत से निकला और सिपाही को चकमा देकर थाना की दीवार फांद कर वह फरार हो गया था. तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.
गुरुवार को जाकर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा. पुलिस को सूचना मिली थी वह अपने गालूडीह स्थित ऊपरडांगा घर पर है. इस सूचना पर परसुडीह और गालूडीह पुलिस ने मिल कर गुरुवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
गालूडीह निवासी है सुकुमार दत्ता
गालूडीह के ऊपरडांगा निवासी है सुकुमार दत्ता. यहां उसके पिता और वह रहता है. शुरू से ही उसकी आपराधिक छवि है. पिछले दिनों परसुडीह पुलिस ने उसके घर पर छापामारी कर कुर्की जब्ती की थी. उसके घर से चोरी की कई मोबाइल समेत कई सामान बरामद किये गये थे. पुलिस उसे पकड़ कर परसुडीह ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




