पंचायत सेवकों को 10 माह से वेतन नहीं

Published at :01 Apr 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवकों को 10 माह से वेतन नहीं

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवकों के वेतन का भुगतान विगत 10 माह से नहीं हुआ है. इसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आ पड़ी है. बच्चों की शिक्षा पर भी बुरा असर पड़ रहा है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. पंचायत सेवक देवानंद पातर, मनसा राम पातर, कृष्ण चंद्र दंडपाट, […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवकों के वेतन का भुगतान विगत 10 माह से नहीं हुआ है. इसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आ पड़ी है. बच्चों की शिक्षा पर भी बुरा असर पड़ रहा है.
परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. पंचायत सेवक देवानंद पातर, मनसा राम पातर, कृष्ण चंद्र दंडपाट, प्रणव कुमार भल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द वेतन का भुगतान करे. विगत जून माह से वेतन नहीं मिला है. इधर, रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान भी पांच माह से नहीं हुआ है. बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि भुगतान के लिए जिला का पत्र लिखा गया है. शीघ्र भुगतान होने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola