31 मार्च के चक्कर में फंसे मजदूर, 61 लाख बकाया

Published at :01 Apr 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
31 मार्च के चक्कर में फंसे मजदूर, 61 लाख बकाया

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फरवरी और मार्च माह में मनरेगा के काम में तेजी आयी थी. प्रतिदिन 1200 से लेकर 1500 मजदूर विभिन्न पंचायतों में काम करते थे, लेकिन मनरेगा मजदूर भी 31 मार्च के चक्कर में फंस गये हैं. मनरेगा मजदूरों को मजदूरी और मेटेरियल के नाम पर 61 लाख […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फरवरी और मार्च माह में मनरेगा के काम में तेजी आयी थी. प्रतिदिन 1200 से लेकर 1500 मजदूर विभिन्न पंचायतों में काम करते थे, लेकिन मनरेगा मजदूर भी 31 मार्च के चक्कर में फंस गये हैं. मनरेगा मजदूरों को मजदूरी और मेटेरियल के नाम पर 61 लाख का बकाया है. दूसरी तरफ जिला से एक अप्रैल से पंचायतों को ऑन लाइन करना था, मगर इस मामले में मुखिया और पंचायत सेवक का डिजिटल सिगAेचर नहीं मिला.
इसके कारण एक अप्रैल से पंचायत ऑन लाइन करने के मामले में ब्रेक लग गया है. सूत्रों का कहना है कि लगभग दो माह में हजारों मजदूरों को मेटेरियल और मजदूरी के रूप में 61 लाख रुपये का बकाया है. 31 मार्च तक राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो मेटेरियल और मजदूरी भुगतान के लिए जिला में प्रस्ताव भेज दिया गया है. मजदूरों को जल्द ही ऑन लाइन राशि का भुगतान होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola