जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा इलाका

Published at :29 Mar 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा इलाका

गालूडीह : गालूडीह के प्राचीन रंकिणी मंदिर प्रांगण से शनिवार की शाम लाइसेंसी अखाड़ा समिति द्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी सह सन्यासी विनय दास बाबाजी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ रामनवमी का झंडा जुलूस निकाला गया. जुलूस निकलने के पूर्व मंदिर परिसर में बाबाजी की मौजूदगी में अखाड़ा का उद्घाटन किया गया. यहां घंटों […]

विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह के प्राचीन रंकिणी मंदिर प्रांगण से शनिवार की शाम लाइसेंसी अखाड़ा समिति द्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी सह सन्यासी विनय दास बाबाजी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ रामनवमी का झंडा जुलूस निकाला गया. जुलूस निकलने के पूर्व मंदिर परिसर में बाबाजी की मौजूदगी में अखाड़ा का उद्घाटन किया गया.
यहां घंटों कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक करतब दिखाये. मंदिर परिसर से जुलूस निकल कर एनएच 33 होते हुए बस स्टैंड चौक पहुंचा. यहां से मुख्य मार्ग होते हुए सुभाष चौक. यहां भी घंटों करतब दिखाये गये. यहां से जुलूस स्टेशन स्थित शिव मंदिर पहुंचा. यहां जुलूस में शामिल भक्तों को शिव मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया. यहां से जुलूस बंगाली पाड़ा होते हुए देर शाम में रंकिणी मंदिर पहुंच कर विसजिर्त हो गया. जुलूस में शामिल लोग झंडा और पारंपरिक हथियारों से लैश थे. भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.
सुरक्षा में गालूडीह के थाना प्रभारी कुलदीप राम दलबल के साथ मुस्तैद थे. जुलूस में बाबाजी के अलावे ब्रजेंद्र घोषाल, सुमित सरकार, अजय सिंह, सुरेंद्र नाथ भालुक, नेपाल साधनदार, उपेन दियासी, अनूप हलधर, संजू अग्रहरी, अमर दीप शर्मा, श्याम दत्ता, मानस दास, आनंद समेत अखाड़ा समिति के अनेक सदस्य और भक्त शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola