रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला में रामनवमी को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी अनूप प्रसाद और एसआइ आरके चौधरी ने किया. पुलिस ने कहा कि जनता का मनोबल बढ़ाने और घाटशिला में सद्भावना कायम रखने की अपील की गयी है. लोग भाईचारे के साथ रहें और एक दूसरे के साथ […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला में रामनवमी को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी अनूप प्रसाद और एसआइ आरके चौधरी ने किया. पुलिस ने कहा कि जनता का मनोबल बढ़ाने और घाटशिला में सद्भावना कायम रखने की अपील की गयी है.
लोग भाईचारे के साथ रहें और एक दूसरे के साथ पर्व मनायें. रामनवमी हिंदुओं का महापर्व है. इस पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया गया है, ताकि शहर में अमन- चैन कायम रहे. लोग सौहार्द पूर्ण वातावरण में अपना पर्व मनायें. फ्लैग मार्च राजस्टेट से शुरू हुआ. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस कर्मी मुख्य मार्ग से गुजरते हुए गोपालपुर रेलवे क्रॉर्सिग पहुंचे. यहां पर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ. फ्लैग मार्च में आर्म्स बल के 25 जवान, 25 लाठी पार्टी, क्यूआरटी और रिजर्व बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




