काड़ाडुबा में हरिनाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, समापन आज

Published at :24 Mar 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
काड़ाडुबा में हरिनाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, समापन आज

घाटशिला : घाटशिला के काड़ाडुबा सत्संग भक्त मंडली के तत्वावधान आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन मंगलवार को होगा. कीर्तन के आयोजक भागीरथ पाल, जगन्नाथ पाल, प्रमथो पाल, राधिका पाल, नन्नी गोपाल मन्ना, कृष्ण चंद्र मन्ना, मुरारी मोहन पाल, डॉ चितो महतो, संतोष पाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 पहर हरिनाम संकीर्तन […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के काड़ाडुबा सत्संग भक्त मंडली के तत्वावधान आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन मंगलवार को होगा. कीर्तन के आयोजक भागीरथ पाल, जगन्नाथ पाल, प्रमथो पाल, राधिका पाल, नन्नी गोपाल मन्ना, कृष्ण चंद्र मन्ना, मुरारी मोहन पाल, डॉ चितो महतो, संतोष पाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 पहर हरिनाम संकीर्तन आयोजित हो रहा है.
मंगलवार को इसका समापन होगा. 24 पहर हरिनाम संकीर्तन रविवार से शुरू हुआ था. कीर्तन के समापन से पूर्व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा. कीर्तन मंडली में पुरूलिया के महादेव दास, बाकुड़ा के कार्तिक कविराज, बड़ादाधिका के तरुण दास, बेनाशोल के रतन दास, काड़ाडुबा दीन बंधु दास कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola