बाइक स्कीट करने से सुरदा के युवक की मौत

Published at :22 Feb 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक स्कीट करने से सुरदा के युवक की मौत

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के मऊभंडार आइसीसी कंपनी के पास बाइक स्क्रीट करने से शनिवार की दोपहर में सुरदा के सोमायडीह निवासी डुमा हेंब्रम (35) की मौत हो गयी. वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक मंगल किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल युवक को इलाज […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के मऊभंडार आइसीसी कंपनी के पास बाइक स्क्रीट करने से शनिवार की दोपहर में सुरदा के सोमायडीह निवासी डुमा हेंब्रम (35) की मौत हो गयी. वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक मंगल किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए आइसीसी वर्कर्स अस्पताल भेज दिया.
दूसरी तरफ मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल भेजा. अस्पताल में मृतक की पत्नी लुधरी हेंब्रम समेत परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि बजाज पल्सर संख्या जेएच 05 एडब्ल्यू/9664 से डुमा हेंब्रम और मंगल किस्कू घाटशिला आ रहे थे कि सुभाष सेतु से नीचे उतरते समय बाइक इतनी तेज गति से चल रही थी कि स्क्रीट कर गयी और बाइक सुरक्षा पीलर तोड़ते हुए पुलिया के पास जा गिरी. इससे डुमा हेंब्रम की मौत हो गयी और मंगल घायल हो गया. उसके मुंह, हाथ और पांव में गंभीर चोट पहुंची है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola