दुकान जलती देख फफक पड़े जलधि व पत्नी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडुबा पंचायत स्थित बड़ादाधिका गांव के दुकानदार जलधि कुमार दास की दुकान जलते देख कर वे और उनकी पत्नी फफक पड़ीं. पुत्री माता और पिता को चुप कराने में जुटी थी. श्री दास ने बताया कि आग कैसे लगी. यह बताना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि खेत बेंच कर […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काड़ाडुबा पंचायत स्थित बड़ादाधिका गांव के दुकानदार जलधि कुमार दास की दुकान जलते देख कर वे और उनकी पत्नी फफक पड़ीं. पुत्री माता और पिता को चुप कराने में जुटी थी. श्री दास ने बताया कि आग कैसे लगी. यह बताना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि खेत बेंच कर किराना दुकान खोली थी.
उन्होंने कहा कि अनुमान लगाना मुश्किल है कि दुकान जलने से कितनी की संपत्ति जली है. उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व दुकान में चाल लाख रुपये का आटा, चावल, सरसों तेल, गेहूं, डालडा और रिफाइन समेत कई सामान बेचने के लिए खरीदे थे. दूसरी तरफ सीओ सत्यवीर रजक ने कहा कि आसपास के ग्रामीणों और जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार ने दूरभाष पर उन्हें आग लगने की सूचना दी थी
एचसीएल को आग लगने की जानकारी दी गयी थी. दमकल कर्मी ने भी उन्हें आश्वस्त किया था कि वह जल्द ही बड़ादाधिका गांव जा रहे हैं. एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि आखिर दमकल को सूचना देने के बाद वह बड़ादाधिका गांव नहीं गया. इसकी वे जानकारी लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




