आंदोलनकारियों को सम्मान दें, अन्यथा आंदोलन

Published at :09 Jan 2015 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलनकारियों को सम्मान दें, अन्यथा आंदोलन

मुसाबनी : झारखंड आंदोलनकारियों को पुनर्वास, नौकरी, पेंशन तथा सम्मान देने की घोषणा इसी सत्र में सरकार करे, नहीं तो बजट सत्र के बाद झारखंड में आंदोलन चलाया जायेगा. उक्त बातें पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने कही. वे आंदोलनकारी मंच के धरने में शामिल हुए और संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की पहल […]

विज्ञापन
मुसाबनी : झारखंड आंदोलनकारियों को पुनर्वास, नौकरी, पेंशन तथा सम्मान देने की घोषणा इसी सत्र में सरकार करे, नहीं तो बजट सत्र के बाद झारखंड में आंदोलन चलाया जायेगा. उक्त बातें पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने कही.
वे आंदोलनकारी मंच के धरने में शामिल हुए और संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की पहल से आंदोलनकारियों को चिह्न्ति करने का काम किया गया है. आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले, शहीद तथा मामला दर्ज होने वालों की पहचान कर ली गयी है. आंदोलनकारियों को नौकरी, पुनर्वास, पेंशन समेत तमाम सुविधाओं की घोषणा चालू सत्र में किया जाये. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में वर्तमान में राष्ट्रीय पार्टी भाजपा एवं क्षेत्रीय दल आजसू की सरकार है.
आजसू ने आंदोलन में सक्रिय योगदान किया है. ऐसे में सरकार में शामिल आजसू स्थानीयता एवं आंदोलनकारियों के संबंध में रूख स्पष्ट करें. आजसू ने झारखंड के नाम पर जनता से वोट मांगा है. धरना को पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, प्रखंड अध्यक्ष बाघराय मार्डी, साधु चरण मुमरू, मंच के संयोजक सुराई बास्के आदि ने संबोधित किया. धरना में संजीवन पातर, संतोष सोरेन, नंदलाल मुमरू, नोलीन सोरेन, अजरुन पूर्ति, बाबूराम बास्के, सुंदर माहली, भीम माहली, मो नबी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola