म्यूजिक, मस्ती संग जमकर मचा धमाल

Published at :02 Jan 2015 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
म्यूजिक, मस्ती संग जमकर मचा धमाल

गालूडीह : गालूडीह में नव वर्ष की धूम रही. प्रमुख पिकनिक स्पॉट गालूडीह बराज डैम पिकनिक मनाने वालों और सैर करने वालों से दिन भर गुलजार रहा. बराज डैम के दोनों छोर में अनेक लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पिकनिक मनाते देखे गये. बंगाल, जमशेदपुर, घाटशिला, मऊभंडार, गालूडीह, जादूगोड़ा समेत आस पास के […]

विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह में नव वर्ष की धूम रही. प्रमुख पिकनिक स्पॉट गालूडीह बराज डैम पिकनिक मनाने वालों और सैर करने वालों से दिन भर गुलजार रहा. बराज डैम के दोनों छोर में अनेक लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पिकनिक मनाते देखे गये. बंगाल, जमशेदपुर, घाटशिला, मऊभंडार, गालूडीह, जादूगोड़ा समेत आस पास के इलाकों से लोग यहां वाहनों पर सवार होकर पिकनिक मनाने पहुंचे थे.
नदी तट पर कई जगह माइक और बॉक्स बजा कर युवा वर्ग थिरक रहा था. युवतियां और बच्चे मस्ती करते नजर आये. सुरक्षा के दृष्टिकोण से गालूडीह पुलिस और बराज डैम में तैनात होम गार्ड के जवान दिन पर मुस्तैद रहे. कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. बराज डैम के अलावे बड़ा बांध, सातगुड़ूम नदी समेत अन्य कई जगहों पर लोगों ने पिकनिक मना कर नववर्ष का जश्न मनाया. 31 दिसंबर की रात 12 बजते लोगों ने आतिशबाजी से नये वर्ष का स्वागत किया.
मुसाबनी में नववर्ष की धूम
मुसाबनी. मुसाबनी प्रखंड में नव वर्ष की धूम रही. कई स्थानों में लोग रात में संगीत पर झूमे. सुबह से ही मेढ़िया काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. लोग पूजा कर भगवान से शांति एवं समृद्धि की कामना की. खराब मौसम में लोगों को कुछ परेशानी भी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola