कृषि भूमि का अधिग्रहण मंजूर नहीं

Published at :30 Dec 2014 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि भूमि का अधिग्रहण मंजूर नहीं

घाटशिला : घाटशिला के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में कॉमरेड गोपाल राव नगर स्थित रामधनी मंच पर सोमवार को सीपीएम का दो दिवसीय 21वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि सीपीएम समाज का प्रतिनिधित्व करना चाहती है. यह पार्टी हिंदुस्तान में जनवादी क्रांति लाना […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में कॉमरेड गोपाल राव नगर स्थित रामधनी मंच पर सोमवार को सीपीएम का दो दिवसीय 21वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ.
सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि सीपीएम समाज का प्रतिनिधित्व करना चाहती है. यह पार्टी हिंदुस्तान में जनवादी क्रांति लाना चाहती है. इस पार्टी का उद्देश्य जमीन से जुड़े लोगों का विकास करना है. डॉ ठाकुर ने कहा कि शहर के लोग तो फ्रिज, टीवी, मोटर साइकिल और आलमिरा खरीद लेते हैं, मगर गांव के लोगों के पास पूंजी नहीं होने के कारण फ्रिज, टीवी, बाइक और आलमिरा खरीदने में परेशानी होती है. भाजपा, कांग्रेस, जेएमएम समेत अन्य पार्टियां देश की 80 प्रतिशत आबादी के बार में नहीं सोचती है, मगर सीपीएम 80 प्रतिशत जनता के विषय में सोचती है. हम खेत खलिहान में काम करने वाले मेहनत कस जनता के साथ चलना चाहते हैं, मगर अन्य पार्टियां चंद पूंजीपतियों को लेकर चलना चाहती है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास व्यवस्था बदलने का है. जनवादी क्रांति के सहारे हम चंद पूंजीपतियों की संपत्ति पर कब्जा जमाना करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील सिटी में दो से चार जनवरी तक राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा और तमिलनाडु में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा.
सम्मेलन में लिये गये प्रस्ताव
माल, दंड, छत्र और माझी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, प्रत्येक प्रखंड में कोल ब्लॉक बनाने, श्रम कानून में नये संशोधन को लागू नहीं करने, पर्यावरण को संरक्षित करने, जल, जंगल और जमीन पर लागू सीएनटी/एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ नहीं करने और कृषि भूमि को अधिग्रहित नहीं करने का प्रस्ताव पारित हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola