बीसीए बी ने जीती एक लाख की राशि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन

अजय पांडेय घाटशिला : मऊभंडार के स्पोर्ट्स क्लब मैदान में एचसीएल के तत्वावधान में खेली जा रही 22वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कृत्रिम रोशनी में खेले गये फाइनल मैच में बीसीए बी की टीम ने श्रीराम फर्नीचर को पराजित कर ट्रॉफी और एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार पर कब्जा जमाया. […]
विज्ञापन
अजय पांडेय
घाटशिला : मऊभंडार के स्पोर्ट्स क्लब मैदान में एचसीएल के तत्वावधान में खेली जा रही 22वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कृत्रिम रोशनी में खेले गये फाइनल मैच में बीसीए बी की टीम ने श्रीराम फर्नीचर को पराजित कर ट्रॉफी और एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार पर कब्जा जमाया.
विजयी टीम बीसीए बी को एचसीएल कोलकाता के कॉरपोरेट कार्यालय से आये निदेशक ऑपरेशन सतीश शर्मा ने ट्रॉफी और एक लाख रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया. वहीं उप विजेता श्रीराम फर्नीचर की टीम को मऊभंडार आइसीसी यूनिट के महाप्रबंधक हरिश चंद्र श्रीवास्तव ने ट्रॉफी और 50 हजार रूपये का चेक देकर पुरस्कृत किया.
फाइनल मैच का टॉस बीसीए बी की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बनाया. सिद्धू ने चार छक्के और एक चौके की मदद से 37 रन बनाया. पंकज ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 20 रन बनाया. श्रीराम फर्नीचर की गेंदबाज मोनी ने दो विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलते हुए श्रीराम फर्नीचर की टीम 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 78 रन ही बना सकी और मैच 13 रनों से हार गयी. मुन्ना ने चार चौके और और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाये. हयात ने एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये. बीसीए बी के गेंदबाज सोनू ने दो और मिठु ने एक विकेट लिये. अंपायर संदीप चटर्जी और जेके मिश्र थे. स्कोर्र संजय मजूमदार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




