क्रिसमस के गीत पर थिरके लोग

Published at :26 Dec 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस के गीत पर थिरके लोग

घाटशिला : घाटशिला और मऊभंडार के विभिन्न चचरें में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम से संपन्न हुआ. चर्चो में प्रभु यीशु के जन्म दिन पर विशेष प्रार्थना सभा हुई और क्रिसमस गीत की धुन पर युवक और युवितयों ने नृत्य प्रस्तुत किया. मऊभंडार के सीएनआइ चर्च में प्रार्थना सभा से पूर्व चर्च के फादर ने प्रभु […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला और मऊभंडार के विभिन्न चचरें में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम से संपन्न हुआ. चर्चो में प्रभु यीशु के जन्म दिन पर विशेष प्रार्थना सभा हुई और क्रिसमस गीत की धुन पर युवक और युवितयों ने नृत्य प्रस्तुत किया. मऊभंडार के सीएनआइ चर्च में प्रार्थना सभा से पूर्व चर्च के फादर ने प्रभु यीशु का भोग लोगों के बीच बांटा.
उन्होंने लोगों से कहा कि प्रभु यीशु जब क्रूस पर चढ़ाये जा रहे थे, तो उन्होंने कहा था कि यह प्रसाद लोगों के बीच बांटने से लोग हमें याद करेंगे. फादर ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला. इसके बाद प्रभु की आराधना में विशेष प्रार्थना हुई. प्रार्थना सभा के बाद लोगों के बीच केक बांटा गया. युवक और युवतियों ने एक दूसरे के बीच केट बांट कर क्रिसमस मनाया. इसके बाद युवक और युवतियों ने क्रिसमस गीत पर नृत्य किया. इस मौके पर सीएनआइ चर्च के अध्यक्ष आरए लाल, सचिव आरएफ बाजराय, कोषाध्यक्ष बी कच्छप समेत युवक और युवतियां उपस्थित थे.
धालभूमगढ़ में क्रिसमस की धूम
धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया. पटनायकशोल, सुंदरडीह, बेहड़ा और अन्य गिरजा घरों में बुधवार की रात से प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन मनाने में साई धर्मावलंबी जुटे थे. बुधवार की रात में प्रभु यीशु के जन्म दिन पर विशेष प्रार्थना सभा हुई. गुरुवार को चर्चो में क्रिसमस का जोहार कह कर एक दूसरे को बधाई दी गयी. क्रिसमस के लिए गिरजा घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. फूल, गुब्बारे, रंग बिरंगे कागज और क्रिसमस ट्री समेत आकर्षक ढंग से विद्युत सज्ज की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola