बढ़ रही है बेरोजगारी की समस्या

Published at :22 Dec 2014 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ रही है बेरोजगारी की समस्या

घाटशिला : घाटशिला के मार्क्‍सवाद- लेनिनवाद पार्क में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव यूथ ऑर्गेनाजेशन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन रविवार को ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआर मंजूनाथ ने कहा कि देश से बेरोजगारी और नशा मुक्ति की समस्या दूर करने के लिए युवाओं को रास्ता चुनना होगा. उन्होंने कहा कि देश के युवा […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के मार्क्‍सवाद- लेनिनवाद पार्क में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव यूथ ऑर्गेनाजेशन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन रविवार को ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआर मंजूनाथ ने कहा कि देश से बेरोजगारी और नशा मुक्ति की समस्या दूर करने के लिए युवाओं को रास्ता चुनना होगा. उन्होंने कहा कि देश के युवा कैसे आगे बढ़ेंगे. इसके लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है.

उन्होंने कहा कि कई सरकार आयी और गयीं, मगर युवाओं के मसले पर किसी सरकार ने कोई पहल नहीं की. देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है. बेरोजगार बढ़ रहे हैं, मगर बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है. केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही एफडीआइ लागू किया जा रहा है. रेल का निजीकरण हो रहा है. यह सरकार पूंजीपति वर्ग के लिए काम कर रही है.

सम्मेलन का समापन सोमवार को होगा. सोमवार को ऑर्गेनाइजेशन की कमेटी बनेगी. सम्मेलन में 20 राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखें. सम्मेलन में नशा मुक्ति की समस्या पर विचार मंथन किया गया. सम्मेलन में महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल, असम समेत 320 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.

सम्मेलन में राजेंद्र वर्मा, दीपक कुमार, टीके सुधीर, ए रामानाजपा, प्रतिभा नायक समेत विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola