East Singhbhum news : आलमारी से 14 हजार नकद व गहने की चोरी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum news : आलमारी से 14 हजार नकद व गहने की चोरी

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा गांव में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

पोटका. पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा गांव में संजय सरदार के घर का ताला तोड़कर नकद व गहने की चोरी हो गयी. घटना शुक्रवार दिन की है. पीड़ित ने थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में बताया है कि शुक्रवार को घर बंद कर टिंड़िगटीपा रिश्तेदार के घर गये थे. तीन घंटे बाद लौटे, तो घर खुला पाया. घर के अंदर प्रवेश किया, तो आलमाकी टूटी मिली व सामान व कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे. चोरों ने घर की आलमारी से नकद लगभग 14 हजार रुपये और सोने के गहने ले गये.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

इधर, सूचना पाकर पोटका थाना के एसआइ अजीत मुंडा सदलबल घटनास्थल पहुंचे व चोरी की छानबीन शुरू की. विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व जुड़ी मौजा स्थित शिक्षक दंपती के घर दिन को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola