नहीं बदली प्रखंड मुख्यालय सड़क की तसवीर

Published at :30 Jul 2014 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं बदली प्रखंड मुख्यालय सड़क की तसवीर

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड में कई बीडीओ आये और गये. मगर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क की तसवीर नहीं बदली. सड़क बद से बदहाल है और बरसात में तालाब का नजारा प्रस्तुत कर रही है. लगभग तीन साल से प्रखंड मुख्यालय की सड़क गड्ढे में तब्दील है. प्रखंड या पंचायत से सड़क की मरम्मत नहीं […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड में कई बीडीओ आये और गये. मगर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क की तसवीर नहीं बदली. सड़क बद से बदहाल है और बरसात में तालाब का नजारा प्रस्तुत कर रही है. लगभग तीन साल से प्रखंड मुख्यालय की सड़क गड्ढे में तब्दील है.

प्रखंड या पंचायत से सड़क की मरम्मत नहीं की गयी है. हल्की वर्षा से सड़क पर पानी जम जाता है और लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है. सड़क कीचड़ों से भर जाती है. वर्ष 2013 में कांग्रेसियों ने गड्ढे को भरने का काम किया था. लोगों ने सड़क मरम्मत के लिए पंचायत और प्रखंड प्रशासन से अपील की थी, परंतु किसी ने सड़क की मरम्मत को गंभीरता से नहीं लिया.

पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के मुखिया देवानंद सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत की योजना ग्राम सभा और पंचायत कार्यकारिणी में पारित है. जेइ को योजना तैयार करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि पीसीसी नहीं टिकेगी. जेइ अशोक पांडे ने बताया कि पीसीसी के साथ दोनों तरफ नाला का निर्माण करना होगा, नहीं तो सड़क बह जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola