East Singhbhum News : 13 सबरों की मलेरिया जांच हुई, सभी निगेटिव मिले
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 Aug 2025 11:49 PM
स्वास्थ्य विभाग ने गुड़ाझोर में विश्व मच्छर दिवस पर सबरों की स्वास्थ्य जांच की
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित गुड़ाझोर सबर बस्ती में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विश्व मच्छर दिवस पर कार्यक्रम किया. इस अवसर पर सबर बस्ती के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इस दौरान मलेरिया जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लिये गये. कुल 13 सबरों की जांच में कोई भी मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि बाघुड़िया पंचायत के कई गांव मलेरिया जोन के रूप में चिह्नित हैं. इसलिए इसी गांव में विश्व मच्छर दिवस पर विशेष कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच की गयी. पिछले कुछ दिनों से इस पंचायत में मलेरिया का प्रकोप था, लेकिन लगातार कैंप और इलाज से स्थिति में सुधार आया है. मौके पर एसआइ दुलाल हेंब्रम, एमपीडब्ल्यू सुरेश प्रसाद सिंह मुंडा, गोविंद रजक, तपन कुमार घोष, संजीव कुमार पाल व बाघुड़िया पंचायत के सभी स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










