उद्यमियों की समस्याएं सुलङोंगी : विद्युत

Updated at : 18 Jun 2014 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याएं सुलङोंगी : विद्युत

चाकुलिया : चाकुलिया की गणोश राइस मिल प्रांगण में लघु उद्योग संघ और व्यवसायी संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रीगोपाल सुरेका की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित कर सांसद विद्युत महतो का स्वागत किया. इस मौके पर श्री महतो ने कहा कि चाकुलिया औद्योगिक कस्बा है. वे प्रयास करेंगे की उद्यमियों को किसी प्रकार की […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया की गणोश राइस मिल प्रांगण में लघु उद्योग संघ और व्यवसायी संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रीगोपाल सुरेका की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित कर सांसद विद्युत महतो का स्वागत किया. इस मौके पर श्री महतो ने कहा कि चाकुलिया औद्योगिक कस्बा है. वे प्रयास करेंगे की उद्यमियों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पथ निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण धालभूमगढ़-बेंद और चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है. उन्होंने कहा कि चाकुलिया आने पर उन्हें काफी दुख होता है कि उनके काफी प्रयास के बावजूद चाकुलिया के मुख्य सड़कों का निर्माण अधर में है.

वे सांसद बनने के बाद भी राज्य के मुख्यमंत्री और पथ विभाग के अधिकारियों से मिल कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली, सड़क, पेयजल और रोजगार की कमी है. केंद्र में भाजपा की सरकार है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास विजन है. उनके नेतृत्व में देश की समस्याओं का समाधान होगा. मौके पर सरोज महापात्र, विनोद सेकसेरिया, राम प्रसाद लोधा, भरत झुनझुनवाला, शंकर रूंगटा, गणोश रूंगटा, निरंजन मंडल, अनुप केड़िया, दुर्गा दत्त लोधा, संजय लोधा, परमेश्वर रूंगटा, कमल रूंगटा आदि उपस्थित थे. संचालन दीपक झुनझुनवाला ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola