शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला व्याख्याता पर हमला

घाटशिला : घर में घुसकर भाजपा नेता ने किया तलवार से हमला मुसाबनी : शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज स्थानीय भाजपा नेता ने घाटशिला कॉलेज की महिला व्याख्याता को तलवार से मारकर जख्मी कर दिया है. इस हमले में बीचबचाव करने आये महिला व्याख्याता का भाई भी जख्मी हो गया. दोनों को एमजीएम में […]
घाटशिला : घर में घुसकर भाजपा नेता ने किया तलवार से हमला
मुसाबनी : शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज स्थानीय भाजपा नेता ने घाटशिला कॉलेज की महिला व्याख्याता को तलवार से मारकर जख्मी कर दिया है. इस हमले में बीचबचाव करने आये महिला व्याख्याता का भाई भी जख्मी हो गया. दोनों को एमजीएम में भरती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को संबड़शोल के भाजपा नेता चुनू महाली पिछले दरवाजे से माही मार्डी के घर में घुस आया और उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा. पहले से ही शादीशुदा माही ने जब चुनू की बात मानने से इंकार किया तो वह उग्र हो उठा और मारपीट करने लगा. माही ने तुरंत फोन से इस घटना की सूचना अपने भाई सनातन मार्डी को दी. सनातन के घर पहुंचते ही चुनू ने तलवार से माही पर हमला कर दिया. बीच बचाव करने आये सनातन को भी उसने तलवार से घायल कर दिया. हमले में सनातन के हाथ की दो अंगुलियां कट गयी हैं और उसका एक हाथ भी टूट गया, जबकि माही के पीठ में गंभीर जख्म आया है.
घटना की जानकारी मुसाबनी थाना को मिली तो पुलिस ने महिला व उसके भाई को मुसाबनी पीएचसी में भरती कराया. वहां से दोनों को एमजीएम रेफर कर दिया गया. घायल माही मार्डी घाटशिला कॉलेज में संताली की व्याख्याता है जबकि उसका भाई सनातन आर्मी में है तथा अभी दानापुर में पोस्टेड है. थाना प्रभारी रामचंद्र राम के अनुसार चुनू महाली के विरूद्ध 307 का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




