कांग्रेसियों को ङोलना पड़ा विरोध

Updated at : 05 Jun 2014 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों को ङोलना पड़ा विरोध

मुसाबनी : केवि सुरदा के फिर से खुलवाने का श्रेय लेने को लेकर गुरुवार को स्कूल गेट के पास कांग्रसियों एवं कुछ स्थानीय महिलाओं के बीच जम कर बवाल हुआ. राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचु के केवि सुरदा आने की खबर सुनकर मेरियम राय चौधरी के नेतृत्व में न्यू टाउनशिप सुरदा की कुछ महिलाओं ने […]

विज्ञापन

मुसाबनी : केवि सुरदा के फिर से खुलवाने का श्रेय लेने को लेकर गुरुवार को स्कूल गेट के पास कांग्रसियों एवं कुछ स्थानीय महिलाओं के बीच जम कर बवाल हुआ. राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचु के केवि सुरदा आने की खबर सुनकर मेरियम राय चौधरी के नेतृत्व में न्यू टाउनशिप सुरदा की कुछ महिलाओं ने स्कूल गेट के सामने जमा होकर श्री बलमुचू का विरोध किया.

दूसरी ओर सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रसियों ने महिलाओं द्वारा किये जा रहे विरोध के बावजूद श्री बलमुचू के स्वागत की तैयारी में जुटे थे. दोनों पक्षों के बीच जम कर बहस हुई. दोनों पक्ष एक दूसरे को केवी सुरदा के फिर से खोलने में किसी प्रकार की भूमिका नहीं निभाने की बात कह रहे थे.

करीब 45 मिनट तक स्कूल के मुख्य द्वार पर जम कर बवाल होता रहा. केवी सुरदा में हो रहे बवाल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची. इसी बीच श्री बलमुचू स्कूल पहुंचे. स्कूल परिसर में श्री बलमुचू के समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके पक्ष में जम कर नारे लगाये. मेरियम राय चौधरी के समर्थकों की संख्या कम थी. श्री बलमुचू सीधे प्राचार्य जोसेफ मुंडा से मिले और स्कूल के संबंध में जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola