सायरन के सामने से गुजरा चूहा, एक घंटा पुलिस परेशान घाटशिला

Updated at : 24 May 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
सायरन के सामने से गुजरा चूहा, एक घंटा पुलिस परेशान घाटशिला

बीओआइ शाखा का सायरन बजने से पुलिस रही परेशान पुलिस बैंक के अंदर किसी के घुसने को लेकर आशंकित थी जांच में सबकुछ सही मिलने के बाद संतुष्ट होकर लौटी पुलिस घाटशिला : घाटशिला में बुधवार की सुबह एक चूहे ने पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पदाधिकारियों करीब एक घंटा तक परेशान रखा. […]

विज्ञापन

बीओआइ शाखा का सायरन बजने से पुलिस रही परेशान

पुलिस बैंक के अंदर किसी के घुसने को लेकर आशंकित थी
जांच में सबकुछ सही मिलने के बाद संतुष्ट होकर लौटी पुलिस
घाटशिला : घाटशिला में बुधवार की सुबह एक चूहे ने पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पदाधिकारियों करीब एक घंटा तक परेशान रखा. दरअसल घाटशिला थानांतर्गत मुख्य पथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का सायरन बुधवार की सुबह में अचानक बजने लगा. स्थानीय लोगों की सूचना पर घाटशिला थाना के एसआइ विमल कुमार सिंह पहुंचे. उन्होंने बैंक की सुरक्षा को ध्यान में रख बैंक के बाहर चारों तरफ जांच की. कहीं कोई अंदर तो नहीं घुसा है. हालांकि बैंक के सभी गेट पर ताला लगा देख बैंक पदाधिकारियों को सायरन बजने की जानकारी दी. इसके बाद शाखा में कार्यरत कर्मचारी पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में बैंक का गेट खोला गया. अंदर जांच करने पर पता चला कि सायरन के आगे से एक चूहा गुजर गया था. इसके कारण शाखा का सायरन बजने लगा था. बैंक कर्मियों ने अंदर से सायरन बंद किया.
जांच के बाद संतुष्ट होने पर लौटी पुलिस : पुलिस ने बताया कि सुबह छह बजे से सायरन बज रहा था. बैंक में किसी के प्रवेश करने की आशंका में पुलिस पहुंची. बैंक के पदाधिकारी ने बताया कि शाखा में लगे सायरन के सामने से कोई जीव-जंतु गुजर जाता है तो सायरन बजने लगता है. पदाधिकारी ने बताया कि कभी छिपकली तो कभी चूहा के पार करने से सायरन बजता है. पुलिस ने शाखा की जांच की और संतुष्ट होने के बाद वापस लौटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola