समिति की मांगों पर 15 दिनों में होगी पहल

मुसाबनी : तेरंगा पंचायत मंडप में शुक्रवार को केंदाडीह खदान के मुद्दे पर त्रिपक्षीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया सह केंदाडीह माइंस समन्वय समिति की अध्यक्ष दुलारी सोरेन ने की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने पिछले पांच साल से कार्यरत मजदूरों को उनकी दक्षता के अनुसार प्रोन्नति देने, कंप्यूटराइज्ड वेतन पर्ची देने, खदान […]
मुसाबनी : तेरंगा पंचायत मंडप में शुक्रवार को केंदाडीह खदान के मुद्दे पर त्रिपक्षीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया सह केंदाडीह माइंस समन्वय समिति की अध्यक्ष दुलारी सोरेन ने की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने पिछले पांच साल से कार्यरत मजदूरों को उनकी दक्षता के अनुसार प्रोन्नति देने, कंप्यूटराइज्ड वेतन पर्ची देने, खदान में एंबुलेंस की व्यवश्था करने, खदान में उत्पादन शुरू कर बहाली करने आदि मुद्दों को रखा. मौके पर प्रबंधन के पदाधिकारियों ने कहा उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जायेगी और 15 दिनों में मांगों को लेकर पहल की जायेगी.
बैठक में समिति को जानकारी दिए बिना खदान से उत्पादित अयस्क का परिवहन शुरू करने पर रोष प्रकट किया गया. इस पर प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकारी और कहा समिति के साथ तालमेल कर खदान का विकास किया जायेगा. बैठक में एचसीएल के डीजीएम दीपक श्रीवास्तव, एजीएम विमल कुमार, माइंस प्रबंधक स्वरूप कुमार, उप प्रबंधक ब्रजेश कुमार, ठेका कंपनी एमएमपीएल के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव सोम, एचआर राम सागर सिंह के अलावा ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, भागीरथी सोरेन,
शिव राज सोरेन, कमल लोहार, मोटका मुर्मू, सीताराम किस्कू, सुभाष टुडू, पंसस बोंगा रानी सोरेन, वार्ड मेंबर गायत्री सिंहदेव, लता राजवाड़, तुरी मुंडा, सुनाराम मुर्मू, बुढ़ान किस्कू, गुरूचरण राजवाड़, राजू बेरा, उत्तम सिंहदेव, गोपाल सोरेन, रसजार दास, दिलीप रजक,सुभाष पूर्ति, कारिया हांसदा, बबलू सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




