नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठगनेवाला पकड़ाया

Published at :14 May 2014 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठगनेवाला पकड़ाया

गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के बनकांटी पंचायत स्थित नारायणपुर गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने वाला शशि भूषण तिवारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. ठग शशिभूषण जमशेदपुर के मानगो ( उलीडीह) का रहनेवाला है. ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर के पास उसे पकड़ा और गांव में लाकर बांध दिया. […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के बनकांटी पंचायत स्थित नारायणपुर गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने वाला शशि भूषण तिवारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. ठग शशिभूषण जमशेदपुर के मानगो ( उलीडीह) का रहनेवाला है. ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर के पास उसे पकड़ा और गांव में लाकर बांध दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने चप्पल, जूते, डंडे से ठग शशि भूषण की पिटाई की. सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शशि ग्रामीणों के कब्जे में रहा. शाम में गांव पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया.

ग्रामीणों का आरोप है कि शशि भूषण तिवारी ने टिस्को सेफ्टी गार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के लक्ष्मण मुमरू और सुशांत मुमरू से 27 सौ रुपये ठग लिये. सूचना पाकर बनकांटी पंचायत की मुखिया पान कुमारी मार्डी के पति ठाकुर प्रसाद मार्डी, भाकपा नेता दुलाल हांसदा, ग्राम प्रधान सोखेन बेसरा आदि पहुंचे और शशि भूषण से 27 सौ रुपये युवकों को वापस करने को कहा. इसके बाद शशि भूषण ने अपने किसी संबंधी को फोन किया और रुपये पहुंचाने की बात कही. परंतु शाम चार बजे तक रुपये लेकर जमशेदपुर से कोई नहीं आया. तब युवक को ग्रामीणों ने ठग को पुलिस के हवाले कर दिया.

नौकरी के लिए वसूलता था 22 सौ रुपये

ठगी के शिकार युवक लक्ष्मण मुमरू ने कहा कि मेरे से 22 सौ रुपये और हमारे एक दोस्त सुशांत मुमरू से 500 रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर शशि भूषण तिवारी ने एक सप्ताह पूर्व लिया था. एक नौकरी का 22 सौ रुपये वह मांगता था. श्री तिवारी खुद को टिस्को से इएसएस लेने वाला कर्मी बताता था. पैसे लेने के बाद वह फोन स्वीच ऑफ कर दिया था. आज झांसा देकर उसे सुशांत मुमरू के बकाया 17 सौ रुपये देने की बात कह कर बुलाया. वह बस से जगन्नाथपुर के पास उतरा तो पकड़ कर गांव ले आया और बांध दिया.

क्या कहते हैं शशी भूषण तिवारी

शशी भूषण तिवारी ने कहा कि उसने टिस्को से इएसएस लिया है. टिस्को सेफ्टी गार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर नारायणपुर गांव के दो युवकों से उसने 27 सौ रुपये लिये है. समय पर काम नहीं करा पाया. ग्रामीण मुङो गलत समझ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola