अयस्क नहीं होने के कारण उत्पादन ठप

घाटशिला : घाटशिला कारखाना में अयस्क की कमी से पिछले दो दिनों से उत्पादन ठप है. सूत्रों का कहना है कि कारखाना में 18 मई से दोबारा उत्पादन की संभावना है. अयस्क का खेप अभी तक मलाजखंड से मऊभंडार कारखाना में नहीं पहुंचा है. इससे कारखाना में मिनी शटडाउन शुरू हो गया है. खबरों के […]
घाटशिला : घाटशिला कारखाना में अयस्क की कमी से पिछले दो दिनों से उत्पादन ठप है. सूत्रों का कहना है कि कारखाना में 18 मई से दोबारा उत्पादन की संभावना है. अयस्क का खेप अभी तक मलाजखंड से मऊभंडार कारखाना में नहीं पहुंचा है. इससे कारखाना में मिनी शटडाउन शुरू हो गया है. खबरों के मुताबिक 18 मई तक अयस्क का खेप कारखाना पहुंचने की उम्मीद है.
इसके बाद ही कारखाना में दोबारा उत्पादन शुरू होगा. आइसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीरेंद्र नारायण सिंहदेव का कहना है कि 18 मई तक अयस्क आने की उम्मीद है. इसके कारण कारखाना में मिनी शटडाउन लिया गया है. उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 240 मैट्रिक टन अयस्क की खपत कारखाना में होती है. स्मेलटर को इतना अयस्क नहीं मिल रहा है. इसके कारण कारखाना में तांबे का उत्पादन ठप पड़ गया है. इस मसले पर जीएम कारखाना एचसी श्रीवास्तव से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. परंतु उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया. इसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




