मुखिया व उप मुखिया का मानदेय नौ माह से बकाया

Updated at : 23 Jan 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया व उप मुखिया का मानदेय नौ माह से बकाया

धालभूमगढ : धालभूमगढ़ प्रखंड के मुखिया और उप मुखिया के मानदेय का भुगतान अप्रैल 2017 से बकाया है. मुखिया एकता मंच के अध्यक्ष पूर्ण चंद्र सिंह ने कहा कि मुखिया और उप मुखिया के मानदेय और भत्ता अप्रैल 2017 से बकाया है. मानदेय बकाया होने के बावजूद मुखिया हर संभव सरकारी कार्यों का क्रियान्वयन कर […]

विज्ञापन

धालभूमगढ : धालभूमगढ़ प्रखंड के मुखिया और उप मुखिया के मानदेय का भुगतान अप्रैल 2017 से बकाया है. मुखिया एकता मंच के अध्यक्ष पूर्ण चंद्र सिंह ने कहा कि मुखिया और उप मुखिया के मानदेय और भत्ता अप्रैल 2017 से बकाया है. मानदेय बकाया होने के बावजूद मुखिया हर संभव सरकारी कार्यों का क्रियान्वयन कर रहे हैं. वहीं सहयोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 12 हजार रुपये में शौचालय की छत की ढलाई मुश्किल है. इसके पूर्व 12 हजार रुपये के प्राक्कलन में शौचालय का शेड बनाया गया. कच्ची सामग्रियों की बढ़ती कीमत से इस रकम में छत की ढलाई संभव नहीं है. शौचालय की छत की ढलाई के लिए सरकार को प्राक्कलित राशि में वृद्धि करने की जरूरत है.

वार्षिक खेलकूद 25 को
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के महतोडीह गांव में न्यू आंदोलन क्लब के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 25 जनवरी को होगी. लड़कियों, लड़कों और बच्चों के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola