दो समुदायों में विवाद, दर्जन भर दुकानें फूंकीं

Updated at : 16 Jan 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो समुदायों में विवाद, दर्जन भर दुकानें फूंकीं

हल्दीपोखर. युवकों के बीच मारपीट से शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों से तीन घायल, तनाव पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत स्थित तालाईपाठ पहाड़ी में सोमवार शाम दो समुदाय के लोगों के आपसी विवाद में मारपीट हो गयी, जिसके बाद कुछ […]

विज्ञापन

हल्दीपोखर. युवकों के बीच मारपीट से शुरू हुआ विवाद, दोनों पक्षों से तीन घायल, तनाव

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर पश्चिमी पंचायत स्थित तालाईपाठ पहाड़ी में सोमवार शाम दो समुदाय के लोगों के आपसी विवाद में मारपीट हो गयी, जिसके बाद कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी कर दी.
मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि अागजनी-तोड़फोड़ में दर्जन भर से ज्यादा दुकानों को नुकसान हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसी, एसएसपी, ग्रामीण एसपी, एडीएम (लॉ एंड आर्डर), एसडीओ समेत वरीय पदाधिकारी कैंप किये हुए हैं. पूरे हल्दीपोखर में भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया है. माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तालाईपाठ पहाड़ी में सोमवार को एक समुदाय का लंगर चल रहा था, वहीं दूसरे समुदाय के लोग आखान यात्रा के अवसर नारियल फोड़ने गये थे. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों समुदाय के कुछ लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया और उसके बाद मारपीट में हल्दीपोखर मोदक पाड़ा निवासी राजा मोदक घायल हो गया.
इसी के बाद एक समुदाय के लोग उग्र हो गये और हल्दीपोखर बाजार स्थित दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी. तोड़फोड़ व अागजनी से एक दर्जन से अधिक दुकानों को क्षति पहुंची है. बीच बचाव में मो अबीर एवं फिरदौस आलम नामक व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है.
पोटका हल्दीपोखर में शाम के समय हुए आपसी झगड़े में एक व्यक्ति को चोट लगी है. तनाव को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया है स्थिति अभी नियंत्रण में है. घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं. दोषी के खिलाफ निश्चित तौर पर कानूनी कार्रवाई होगी. डीसी, एसएसपी के साथ ग्रामीण एसपी वहां कैंप कर रहे हैं.
ब्रजमोहन कुमार, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल.
डीसी-एसएसपी पहुंचे, स्थिति संभाली
घटना की सूचना मिलने के पश्चात उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनुप टी मैथ्यू, ग्रामीण एसपी अनुराग किस्पोट्टा, एडीएम (लॉ एंड आर्डर) सुबोध कुमार, एसडीएम माधवी मिश्र, सीओ द्वारिका बैठा, डीएसपी मुसाबनी अजीत कुमार बिमल, सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. हल्दीपोखर में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ दमकल, वज्रवाहन की तैनाती की गयी है.
नक्सलियों के नाम पर लेवी लेने वाला पॉलिटेक्निक छात्रों का गिरोह धराया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola