बकाया मजदूरी भुगतान के लिए मजदूरों ने किया हंगामा
Updated at : 12 Jan 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

काड़ाडुबा में ग्रामसभा हुई, 20 मजदूरों ने दिया आवेदन पंचायत सेवक और रोजगार सेवक का हुआ विरोध घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा गांव में गुुरुवार को रोजगार दिवस पर ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र पाल की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं करने का मामला उठाया. पंचायत सेवक संजय दंडपाठ […]
विज्ञापन
काड़ाडुबा में ग्रामसभा हुई, 20 मजदूरों ने दिया आवेदन
पंचायत सेवक और रोजगार सेवक का हुआ विरोध
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा गांव में गुुरुवार को रोजगार दिवस पर ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र पाल की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं करने का मामला उठाया. पंचायत सेवक संजय दंडपाठ ने कहा कि मजदूरी भगतान के लिए एमआइसएस हुआ है. जल्द मजदूरी का भुगतान हो जायेगा. उन्होंने कहा कि रोजगार दिवस के मौके पर 20 मजदूरों ने मजदूरी के लिए आवेदन दिया है. ग्राम सभा के दौरान आवास के लिए लगभग 120 लोगों का नाम जोड़ा गया है. काफी गहमा गहमी के बीच ग्राम सभा हुई. मजदूरी के लिए पंचायत सेवक और रोजगार सेवक को मजदूरों का विरोध का सामना करना पड़ा.
मजदूरों ने कहा कि मकर पर्व पर मजदूरी नहीं मिलेगी तो मकर पर्व क्या करेंगे. रोजगार सेवक बस्ती महतो ने बताया कि मनरेगा 400 मैंडेज की राशि का बकाया है. बहुत जल्द भुगतान हो जायेगा. इस मौके पर काड़ाडुबा की मुखिया माही हांसदा, स्वयं सेवक मिठु सीट समेत बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




